शामली: शामली में बिना हेलमेट बाइक चला रहे पुलिसकर्मी की फोटो वायरल, यातायात प्रभारी को कार्रवाई के आदेश
Shamli, Shamli | Jul 3, 2026 शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे गुरूद्वारा रोड शामली की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। फोटो में एक पुलिसकर्मी गुरूद्वारा फाटक पर बगैर हेल्मेट बाइक पर नजर आ रहा है, जबकि फोटो फ्रेम में अन्य बाइक सवार हेलमेट के साथ मौजूद है। फोटो पर 'कानून सबके लिए बराबर है' का कमेंट किया गया है। पुलिस कार्यालय शामली द्वारा यातायात प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।