महोबा: खन्ना के बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर बारातियों से भरी स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, सभी सुरक्षित बचाए गए
Mahoba, Mahoba | Apr 21, 2026 बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर सोमवार रात बारातियों से भरी स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। बताया गया कि शॉर्ट सर्किट से उठी चिंगारी ने देखते ही देखते कार को आग का गोला बना दिया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी रोक दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। दमकल ने आग बुझाई, लेकिन वाहन जलकर खाक हो गया। कोई जनहानि नहीं हुई।