चांदपुर: शिवाला कला क्षेत्र के गांव सरकथल में एक युवक ने पेड़ पर लटककर की आत्महत्या
रविवार की सुबह करीब 7:00 बजे शिवाला कला क्षेत्र के गांव सरकथल में पेड़ पर एक युवक का शव लटका हुआ देखा। सूचना पर पुलिस मौके के पर पहुंची। मृतक की पहचान 20 वर्षीय अजय सैनी पुत्र सतीश सैनी के रूप में हुई ।पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।मौके पर फील्ड यूनिट भी पहुंची है।