दरअसल थाना सदर बाजार पुलिस ने दहेज हत्या से संबंधित मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मक्कू बजरिया के रहने वाले साजिद उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।