आगरा: एकलव्य स्टेडियम गेट से अग्निवीर भर्ती में जुगाड़ के नाम पर ठगी करने वाला युवक पकड़ा, पुलिस को सौंपा गया
अग्निवीर भर्ती 2025-26 के दौरान आगरा के एकलव्य स्टेडियम गेट पर भर्ती में जुगाड़ कराने के नाम पर ठगी का प्रयास सामने आया। मध्य प्रदेश के अभिषेक राजपूत व उसके साथी से युवक ने 1 लाख रुपये लेकर मेडिकल व अन्य दिक्कतें खत्म कर भर्ती कराने की बात कही। शक होने पर युवकों ने सूचना आर्मी इंटेलिजेंस को दी और आरोपी को पकड़कर थाना सदर बाजार पुलिस के हवाले कर दिया।