हाथरस: संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सुनी जन समस्याएं, 62 शिकायतों में से 5 का मौके पर निस्तारण किया
जनपद हाथरस की सदर तहसील पर अप्रैल माह के पहले शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक ने मौजूद रहकर संयुक्त रूप से जनता की समस्याएं सुनी। समाधान दिवस में सुनवाई के दौरान विभिन्न मामलों से संबंधित 62 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमे से 5 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।