मुज़फ्फरनगर: शुक्रताल हत्याकांड का पर्दाफाश, पहचान मिटाने के लिए शव जलाने गए आरोपी, पुलिस ने 10 घंटे में खोला राज
मुजफ्फरनगर के थाना भोपा क्षेत्र में युवक अंकुर की हत्या के मामले का पुलिस ने 10 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को घायल करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने हत्या के बाद शव को जलाकर सबूत मिटाने का प्रयास किया था। पुलिस ने एक अवैध तमंचा, कारतूस, हत्या में प्रयुक्त डंडे और एक ऑल्टो कार बरामद की है।