नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह के चलते एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर गांव में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान 38 वर्षीय रामू के रूप में हुई है। गुरुवार रात करीब 10:30 बजे उनका शव घर के पास बबूल के पेड़ पर गमछे से लटका मिला। परिजन ने शुक्रवार 11 बजे बताया कि, मृतक और पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। इसी कारण शीला पिछले 6 महीने से बेटे के साथ अपने मायके में रह रही थी।