फतेेहपुर: किसानों के लिए खुशखबरी! फतेहपुर में झमाझम बारिश से धान की रोपाई को मिली नई रफ्तार, गर्मी से मिली राहत
बाराबंकी के फतेहपुर में बुधवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली। तेज धूप और उमस के बीच देखते ही देखते आसमान में काले बादल छा गए और फिर शुरू हुई झमाझम बारिश। बारिश के बाद तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली।