भांडेर: पंडोखर धाम में श्रीराम महायज्ञ और पंडोखर महोत्सव में झांकी, नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
Bhander, Datia | Apr 13, 2026 भांडेर के पंडोखर धाम पर चल रहें 30 वें श्रीराम महायज्ञ एवं पंडोखर महोत्सव में झांकी, नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जगदम्बा ग्रुप ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दी। सोमवार सुबह 09 बजे पंडोखर धाम ट्रस्ट के संस्थापक मुकेश गुप्ता ने बताया कि पंडोखर धाम महोत्सव में जगदम्बा ग्रुप ने झांकी, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।