नैनीताल: गोल्ज्यू मंदिर घोड़ाखाल में 9 फरवरी को माघ मास के उपलक्ष्य में किया जाएगा दुग्धाभिषेक
गोल्ज्यू मंदिर घोड़ाखाल में 9 फरवरी को गोल्ज्यू का माघ मास के उपलक्ष्य में दुग्धाभिषेक किया जाएगा। मंदिर के पुजारी गौरव जोशी ने यह जानकारी शुक्रवार को चार बजे दी। उन्होंने बताया कि दुग्धाभिषेक के साथ खिचड़ी का भोग गोल्ज्यू को लगाया जाएगा। इसके भाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।