भाजपा नगर मंडल नर्मदापुरम के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गुरुवार करीब 1 बजे वरिष्ठ मीसाबंदी एवं लोकतंत्र सेनानी संभु सोनकिया के निवास पहुंचकर उनका सम्मान किया। इस दौरान भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उनके स्वास्थ्य एवं कुशलक्षेम की जानकारी ली तथा विभिन्न समसामयिक विषयों पर आत्मीय चर्चा की।