सिवनी: जनता नगर में चोरों ने सूने मकान को बनाया निशाना, लाखों के जेवरात और नकदी लूटे
Seoni, Seoni | Apr 5, 2026 सिवनी के डूंडा सिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत जनता नगर में चोरी की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार रामदयाल यादव के सूने मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया और घर में रखे लाखों रुपये के जेवरात तथा नगदी चोरी कर फरार हो गए। रविवार को बताया गया कि घटना की जानकारी लगने पर पीड़ित ने डूंडा सिवनी थाने पहुंचकर मामले की एफआईआर दर्ज कराई है।