लाडपुरा: कोटा में एसआई समेत 3 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया, साइबर ठग को छोड़ने के लिए ₹1.5 लाख मांगे, ₹75 हजार लेकर छोड़ा
Ladpura, Kota | May 3, 2026 कोटा में साइबर ठग को छोड़ने की एवज में पैसे लेने के मामले में सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम ने कार्रवाई की है। एसपी ने गुमानपुरा थाने के एसआई समेत 2 कांस्टेबलों को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड किए गए पुलिसकर्मियों में एसआई देवकीनंदन, कांस्टेबल करतार सिंह और कांस्टेबल छोटूलाल गुर्जर शामिल हैं। इन तीनों का मुख्यालय झालावाड़ रखा गया है।