बोध गया: बोधगया के रॉयल थाई मॉनेस्ट्री के समीप भुगतान को लेकर बैंककर्मी और महिला ग्राहक में हुआ विवाद, सड़क पर लगा जाम
Bodh Gaya, Gaya | Jul 31, 2026 बोधगया स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा के बाहर अतिरिक्त भुगतान को लेकर बैंककर्मी और महिला ग्राहक के बीच गुरुवार शाम विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी हंगामे में बदल गई, जिससे करीब एक घंटे तक सड़क पर जाम की स्थिति रही। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कर थाने ले गई।