बिसौली: मलखानपुर गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, दहेज उत्पीड़न का आरोप
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मलखानपुर में 26 वर्षीय विवाहिता पूनम मौर्य पत्नी देवपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न, मारपीट और जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पिता गंगाराम मौर्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शादी के बाद से उनकी बेटी के लिए प्रताड़ित किया जाता था।