बड़ौत: रटौल में महिला ने रिक्शे पर दिया बच्चे को जन्म, मां-बच्चा दोनों स्वस्थ, एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंचने पर CHC लेकर पहुंचे
रटौल कस्बे में स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई। जब एम्बुलेंस समय पर न पहुंचने के कारण एक महिला को रिक्शे में बच्चे को जन्म देना पड़ा। जानकारी के अनुसार, रटौल निवासी सादाब की पत्नी फरीन को गुरुवार सुबह प्रसव पीड़ा होने लगी। परिजनों और कस्बे की आशा कार्यकर्ता ने तुरंत 102 नंबर पर एम्बुलेंस के लिए कॉल किया। हालांकि, लगातार कॉल करने के बावजूद न