हुज़ूर: आयशर कॉलेज के पास एथेनॉल से भरे टैंकर में लगी आग, टैंकर का केबिन जलकर खाक
Huzur, Bhopal | Jul 9, 2026 भोपाल में गुरुवार सुबह आयशर कॉलेज के पास एथेनॉल से भरे एक टैंकर के केबिन में अचानक आग लग गई। घटना सुबह करीब 11:15 बजे की है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और एक ही फायर ब्रिगेड वाहन की मदद से आग पर काबू पा लिया।समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा हादसा टल गया।