मेहनगर: मेंहनगर थाना की पुलिस ने शादी का झांसा देकर 6 वर्षों तक दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोपी को किया गिरफ्तार
आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में मेंहनगर थाना की पुलिस को कामयाबी हाथ लगी है । निरीक्षक जयप्रकाश यादव व मय हमराह फोर्स ने शादी का झांसा देकर 6 वर्षों तक दुष्कर्म करने व अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने के वांछित आरोपी प्रशांत कुमार पुत्र गोविंद राम को मेंहनगर चौराहे से गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।