मुज़फ्फरनगर: घर में बंधक बनाकर लाखों की लूट का दावा, पति-बच्चों को बंधक बनाकर लूट का आरोप, पुलिस बोली- घटना संदिग्ध
मुजफ्फरनगर के पिनना गांव में लाखों की लूट की सूचना से हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार ने 15 लाख रुपये और जेवरात लूटे जाने का दावा किया है। महिला के अनुसार बदमाशों ने पति और बच्चों को बंधक बना लिया। हालांकि पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है, क्योंकि सूचना देर से दी गई और पारिवारिक विवाद भी सामने आया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।