सहारनपुर: नीति आयोग द्वारा जारी शिक्षा की गुणवत्ता संबंधी राष्ट्रीय रिपोर्ट में जनपद को मिला विशेष स्थान
नीति आयोग द्वारा मई माह में जारी की गई शिक्षा की गुणवत्ता संबंधी राष्ट्रीय रिपोर्ट में सहारनपुर जनपद को मंगलवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार विशेष स्थान मिलना जिले के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। सहारनपुर में संचालित एक अभिनव कार्यक्रम का उल्लेख रिपोर्ट के पृष्ठ संख्या 194 पर किया गया है।