नवगछिया: दहेज हत्या मामले में पति और सास गिरफ्तार, एसडीपीओ अनिकेत अमर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी
इस्माईलपुर थाना क्षेत्र में दर्ज दहेज हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतका के पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ अनिकेत अमर ने बताया कि 27 मई को मृतका की मां की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था, जिसमें दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया गया था।