झांसी: होर्डिंग और बैनर के माध्यम से प्रचार-प्रसार न करने पर सीडीओ ने अधिशासी अधिकारी और स्थानीय निकाय को लगाई फटकार
Jhansi, Jhansi | Mar 5, 2025 बुधवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति/जिला पर्यावरणीय समिति की बैठक आयोजित हुई। मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने बैठक में उपस्थित समस्त अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सडक़ किनारे सॉलिड वेस्ट को फेंकना एनजीटी के आदेशानुसार पूर्णत: प्रतिबंधित है।