सिकंदरपुर: मालदा में विश्वकर्मा मंदिर निर्माण का मामला पकड़ता जा रहा है, एसडीएम पहुंचे
सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के मालदा में विश्वकर्मा मंदिर निर्माण का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है । इस दौरान ग्रामीणों की मांग है कि पूर्व में स्थापित विश्वकर्मा मंदिर के समीप ही वह मंदिर का निर्माण कराया जाए जबकि कुछ लोगों ने उसे दूर ले जाने का प्रस्ताव रखा है जिसको लेकर कुछ लोगों में आक्रोश व्याप्त है।