सिधौली: कमलापुर इलाके में अचानक नहर फटने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप, किसानों की सैकड़ों बीघा फसल हुई जलमग्न
जनपद के कमलापुरी इलाके में एक बार फिर आफत ने दस्तक दी है जानकारी के अनुसार इलाके के नेवादा गांव के पास निकली शारदा सहायक खीरी ब्रांच नहर अचानक संदिग्ध अवस्था में फट गई जिसके बाद इलाके में सिर्फ पानी ही पानी दिखाई पड़ रहा है। नहर से निकले पानी ने किसानों की सैकड़ो बीघा फसल को जलमग्न कर दिया है मामले में एसडीम सहित सिंचाई विभाग के लोग मौके पर हैं।