सांगानेर: जयपुर के सांगानेर इलाके में कच्छा बनियान गैंग के 6 बदमाशों ने एक घर में घुसने की कोशिश की, CCTV में कैद हुई तस्वीरें
जयपुर में कच्छा-बनियान गिरोह के 6 बदमाशों ने शुक्रवार देर रात एक मकान में घुसने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। हालांकि परिवार के लोगों के जागने पर बदमाश मौके से फरार हो गए वहीं बदमाशों के पास हथियार भी देखे गए हैं। दरअसल मामला सांगानेर थाना क्षेत्र का है। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।