बिंदकी: छीछा मोड़ के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर घायल, सीएचसी से किया गया रेफर
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत बिंदकी-जोनिहा मार्ग में छीछा मोड़ के समीप शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार जाकिर अली उम्र 45 वर्ष पुत्र रियाज अली निवासी कोरवा कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद रेफर कर दिया।