सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत कोण्डागांव जिले से 20 श्रद्धालुओं का दल सोमनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। यात्रा के दौरान श्रद्धालु सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन, कलश यात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्रद्धालुओं ने इसे भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत से जुड़ने का महत्वपूर्ण अवसर बताया।