बक्सर: सरेंजा स्थित SBI शाखा में चोरी की वारदात, ग्राहक के 98 हजार उड़ाए, पुलिस CCTV खंगाल रही
Buxar, Buxar | Jul 1, 2026 राजपुर थाना क्षेत्र के सरेंजा स्थित SBI शाखा में दिनदहाड़े उचक्कों ने 98 हजार रुपये पार कर दिए। मंगलवार दोपहर सरेंजा गांव निवासी उमेश कुमार सिंह, पिता दिनेश कुमार सिंह, बैंक से पैसा निकालकर पासबुक अपडेट करा रहे थे। रकम से भरा प्लास्टिक का थैला उन्होंने बैंक परिसर की खूंटी पर टांग दिया और खुद मशीन पर एंट्री में लग गए। इसी बीच पहले से घात लगाए शातिरों ने उड़ा।