मिर्ज़ापुर: चील थाना क्षेत्र के मुजेहरा खुर्द में खड़ी डंपर से टकराया ट्रक, खलासी घायल, ड्राइवर को नींद आने से हुआ हादसा, इलाज जारी
चील थाना क्षेत्र के मुजेहरा खुर्द आदर्श ढाबा के पास शुक्रवार शनिवार की देर रात लगभग 2:00 बजे एक सड़क हादसा हुआ ड्राइवर को झपकी आने से एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे खड़ी डंपर से टकरा गई इस हादसे में ट्रक का खलासी सूरज कुमार आदिवासी घायल हो गया जिसे औराई ट्रामा सेंटर भेजा गया वहीं ड्राइवर दिनेश कुमार यादव बाल बाल बच गए दोनों जनपद मिर्जापुर के हलिया निवासी है