नौगावां सादात: नौगांवा तहसील क्षेत्र में अचानक बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश हुई, बिजली आपूर्ति हुई गुल
नौगांवा सादात तहसील क्षेत्र (अमरोहा) सहित पूरे मुरादाबाद मंडल में आज सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदल गया, जिसके बाद तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस अचानक हुई मूसलाधार बारिश और अंधड़ के कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह गुल हो गई है। तेज आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ों की डालियां और बिजली के तार टूटने की आशंका है।