बहेरी: हाइवा की चपेट में युवक की मौत, इकलौते बेटे के जाने से मचा कोहराम
बहेड़ी-बहेड़ा मुख्य सड़क पर एचपी गैस एजेंसी के पास तेज रफ्तार हाइवा ने 22 वर्षीय युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान भच्छी गांव निवासी प्रवीण कुमार मंडल के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हाइवा को घेर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।