बीरपुर: सहूरी टोला मिल्की वार्ड संख्या-1 निवासी कोर्ट वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
वीरपुर थाना क्षेत्र के मारपीट के एक मामले में फरार चल रहे कोर्ट वारंटी अभियुक्त को वीरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सहूरी टोला मिल्की वार्ड संख्या-1 निवासी राम पदार्थ तांती के पुत्र उमेश तांती के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।