बुलंदशहर: गैस पाइपलाइन टूटी, 3 हजार लोग प्रभावित: जल निगम की लापरवाही से पानी लाइन बिछाते समय हुआ हादसा, दो दिन में दूसरी बार
बुलंदशहर के वार्ड-19 स्थित शास्त्री नगर मोहल्ले में जल निगम की लापरवाही के कारण एक बार फिर गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना से इलाके के तीन हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए की जा रही खुदाई के दौरान यह हादसा हुआ। जानकारी शुक्रवार रात्रि लगभग 9:00 बजे दी गई