राघोगढ़: मारपीट के मामले में 6 साल से फरार स्थाई वारंटी को धरनावद थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
Raghogarh, Guna | Jun 26, 2026 राघोगढ़ के धरनावदा थाना पुलिस ने एक वारंटी को पकड़ा है। 26 जून को थाना प्रभारी ने बताया, वर्ष 2020 में आरोपी काला पारदी ग्राम कनेरा और अन्य के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज हुआ था। जिला न्यायालय की कार्रवाई से फरार रहने पर काला पारदी का गिरफ्तारी वारंटी जारी था। 25 जून को सूचना पर वारंटी काला पारदी को गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायालय में पेश किया है।