बिंदकी: अलियाबाद गांव पहुंचे सपा के सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव, मृतक बीएलओ के परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अलियाबाद गांव में सोमवार की सुबह लगभग 10:30 बजे समाजवादी पार्टी के सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव धर्मपाल पटेल पहुंचे। उन्होंने दो दिन पहले प्राथमिक विद्यालय के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले बीएलओ के परिजनों से मुलाकात किया और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। कहा कि उनकी पुत्री की शादी में सहयोग भी करेंगे।