बेलसंड: सीतामढ़ी में पति-पत्नी की रहस्यमयी मौत, मंदिर का प्रसाद खाने के बाद बिगड़ी तबीयत
सीतामढ़ी: बेलसंड थाना क्षेत्र में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। मृतकों की पहचान नवीन प्रसाद श्रीवास्तव (55 वर्ष) और उनकी पत्नी नीतू कुमारी (52 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों मुजफ्फरपुर में रहते थे। दोनों की SKMCH में मौत हो गई है।