मढ़ौरा: मढ़ौरा नगर पंचायत सभागार में टीबी रोग के जांच हेतू विशेष शिविर आयोजित
सारण जिलाधिकारी के निर्देश पर मढ़ौरा नगर पंचायत सभागार के मुख्यपार्षद रुबी सिंह के नेतृत्व में नागरिकों के स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर टीबी रोग हेतु विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जहां 200 से अधिक लोगों की जांच कर सैंपल एकत्र किये गये। इस संबंध में अनुमंडल चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर वीरेश कुमार ने गुरुवार की दोपहर एक बजे जानकारी दिया।