शिवपुरी नगर: गुना बाईपास पर दिनदहाड़े लूट: बहन की शादी के लिए बैंक से निकाले थे 10 हजार, खाटूश्याम मंदिर के पास बदमाश ने छीने
शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के धुआनी गांव के रहने वाले एक आदिवासी युवक के साथ शहर के गुना बायपास पर खाटूश्याम मंदिर के पास सरेराह मारपीट और लूटपाट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित युवक अपनी सगे बहन की शादी के लिए बैंक से रुपए निकालकर लाया था, जिसे बदमाश दिनदहाड़े लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने इस मामले की लिखित शिकायत देहात थाने में दर्ज कराई है।