बीकानेर: पुष्करणा समाज की पहली बेटी शिवानी पुरोहित बनी सहायक लोको पायलट, दौड़ाएगी ट्रेन
बीकानेर की होनहार बेटी शिवानी पुरोहित ने भारतीय रेलवे में सहायक लोको पायलट बनकर इतिहास रच दिया है। वह पुष्करणा समाज की पहली महिला हैं, जिन्होंने इस पद पर चयन हासिल किया है, जबकि बीकानेर की तीसरी महिला लोको पायलट बनी हैं। 15 दिसंबर 2025 को नियुक्ति के बाद उन्होंने जोधपुर और उदयपुर में ट्रेनिंग ली, जहां 237 प्रशिक्षुओं में 34वीं रैंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन