बारा: कौंधियारा बाजार में गंदा पानी, हैंडपंप से निकल रहा बदबूदार जल, जिम्मेदार बेखबर
Bara, Allahabad | Apr 16, 2026 कौंधियारा बाजार में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। सार्वजनिक हैंडपंप से गंदा, बदबूदार और मटमैला पानी निकल रहा है, जिससे लोगों में चिंता बढ़ गई है। आज गुरुवार दोपहर करीब 12;00 मीडिया से रूबरू होते हुए ग्रामीणों का कहना है कि इस पानी के उपयोग से पेट और त्वचा संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।