उचकागांव: मीरगंज में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जिगना ढाला के समीप दो बाइकों के बीच हुई भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम।मृतक की पहचान गोविंदा कुमार (28 वर्ष) है।