खिलचीपुर: खिलचीपुर में आम आदमी पार्टी ने धूमधाम से मनाई बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती
आम आदमी पार्टी, राजगढ़ द्वारा खिलचीपुर में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। यह गरिमामयी कार्यक्रम जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन सिंह तंवर की अध्यक्षता एवं जिला अध्यक्ष दिनेश चंद्रवंशी के कुशल नेतृत्व में आज मंगलवार की दोपहर 12 बजे संपन्न हुआ। सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दिनेश चंद्रवंशी ने सर्वप्रथम सभी को