बागपत: हत्या के आरोपी राजू उर्फ राजीव को सुनाई गई उम्रकैद, 45 हजार रुपये का अर्थदंड
बागपत में हत्या के एक मामले में शुक्रवार को करीब शाम 5:30 बजे माननीय न्यायालय ने आरोपी राजू उर्फ राजीव को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही न्यायालय ने आरोपी पर 45 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। बताया गया कि मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस और अभियोजन विभाग की ओर से प्रभावी पैरवी की गई, जिसके आधार पर न्यायालय ने आरोपी को दोषी मानते ह