हरदा: हरदा को मिली दोहरी सौगात: ₹1.40 करोड़ की हाईटेक एम्बुलेंस और जिला अस्पताल में महिला ओटी शुरू
Harda, Harda | Apr 12, 2026 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एचपी सिंह के अनुसार, ये एम्बुलेंस सीएसआर फंड के तहत मिली हैं, जिससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। वहीं, जिला अस्पताल के नए भवन में महिलाओं के लिए ऑपरेशन थिएटर भी शुरू हो गया है, जहां जल्द ही सीजर ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध होगी।