उज्जैन: देश के सबसे जहरीले सांप 'कॉमन क्रेट' का रेस्क्यू, सुदामा नगर में मचा था हड़कंप 🐍🚨
उज्जैन के सुदामा नगर स्थित चरक भवन के सामने भारत के सबसे खतरनाक और विषैले सांपों में शुमार 'कॉमन क्रेट' (Common Krait) के दिखाई देने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही 'टीम सर्पमित्र' के राहुल मोखरीवाल ने मौके पर पहुंचकर इस 'साइलेंट किलर' का सावधानीपूर्वक और सुरक्षित रेस्क्यू किया। सर्पमित्रों ने लोगों से बारिश के मौसम में ऐसे जहरीले जीवों से विशेष सतर्क रहने की अपील की है।
#CommonKrait #SnakeRescue #UjjainNews #AnimalRescue #MPNews