मंझनपुर: मिशन शक्ति के तहत मंझनपुर पुलिस ने 4 अपहृत बालिकाओं को अलग-अलग जगहों से सकुशल बरामद किया
जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत मंझनपुर पुलिस ने बुधवार को लगभग 11 बजे सराहनीय कार्य करते हुए चार अपहृत बालिकाओं को अलग अलग जगहों से सकुशल बरामद कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों में राहत और खुशी का माहौल है।