मौदहा: मुस्करा पुलिस ने अवैध शस्त्र मामले से संबंधित वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
मुस्करा पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय से जारी एनबीडब्लू में त्वरित कार्यवाही करते हुये अवैध शस्त्र मामले के एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मुस्करा थाना प्रभारी ने बताया कि वर्ष 2009 के धारा 25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त जयपाल पुत्र राजबहादुर लोधी निवासी ग्राम बिहूनी कलां थाना मुस्करा को ग्राम बिहूनी कलां से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया