विराटनगर: कोटपूतली में भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा 40 डिग्री तक पहुंचा
Viratnagar, Alwar | May 16, 2026
कोटपूतली। क्षेत्र में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। पिछले दो दिन से तापमान लगातार बढ़ रहा है और 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तेज धूप और गर्म हवाओं से बाजार व सड़कों पर सन्नाटा है। सुबह 10 बजे बाद आवाजाही कम हो जाती है। लोग जरूरी काम से ही घरों से निकल रहे हैं।