कानपुर: दो युवकों का नोटों की गड्डियों के साथ वीडियो वायरल, किडनी कांड से जुड़े डॉक्टर का बताया जा रहा है
दो युवकों का नोटों की गड्डियों के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो रविवार शाम 5:00 बजे वायरल हो गया। वायरल वीडियो किडनी कांड से जुड़े डॉक्टर का बताया जा रहा है। आपको बता दें रावतपुर थाना क्षेत्र से अहूजा हॉस्पिटल के डाक्टर समेत कई लोगों की गिरफ्तारी इस प्रकरण में हो चुकी है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।